logo

झारखंड विमेंस टी20 प्रीमियर लीग : पलामू वॉरियर्स की रोमांचक जीत, छोटानागपुर ब्लास्टर को 3 विकेट से हराया

SPORT004.jpg

रांची 

झारखंड विमेंस टी20 प्रीमियम लीग के दूसरे दिन आज खेले गए दूसरे मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर को 3 विकेट से हरा दिया।
पलामू वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू वॉरियर्स की टीम ने 18.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाते हुए 3 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। छोटानागपुर ब्लास्टर की प्रियंका सवैया को मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर का अवॉर्ड श्री शब्बीर हुसैन द्वारा प्रदान किया गया। मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब छोटानागपुर ब्लास्टर की शशि माथुर को श्री मधुकांत पाठक ने प्रदान किया। वहीं, मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पलामू वॉरियर्स की सोनिया को जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सहाय ने प्रदान किया। मैच की विस्तृत जानकारी के लिए मीडिया शीट संलग्न है।

इस तरह रहा प्रदर्शन 

झारखंड विमेंस टी20 प्रिमियम लीग  के दूसरे दिन आज दूसरे मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने छोटानागपुर ब्लास्टर को 3 विकेट से हरा दिया। पलामू वॉरियर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर ब्लास्टर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू वॉरियर्स की टीम ने 18.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 147 रन बना कर 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। छोटानागपुर ब्लास्टर की प्रियंका सवैया को मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर का अवॉर्ड श्री शब्बीर हुसैन, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब छोटानागपुर ब्लास्टर की शशि माथुर को  मधु कांत पाठक तथा मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पलामू वॉरियर्स की सोनिया को को जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष  संजय सहाय के द्वारा दिया गया।

 

Tags - Cricket T20 League Palamu Warriors Chotanagpur Blasters Jharkhand